मछली-आकार के हैंडल वाला पात्र

Choose your default language

काल
मौर्य काल, लगभग तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व

प्राप्ति स्थान
पिपरावाँ, उत्तर प्रदेश

आयाम
ऊँचाई: 11.5 सेमी; केंद्र पर व्यास: 10.3 सेमी

सामग्री
क्रिस्टल (स्फटिक) तथा सोना

अवाप्ति संख्या
5560/ A19741 (A & B)

भारतीय संग्रहालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

Play Voice Over

मछली के आकार के हैंडल वाला क्रिस्टल अवशेष पात्र, जो अपनी बेहतरीन कारीगरी के लिए जाना जाता है, पिपरहवा में मिले पाँच अवशेष पात्रों में से एक है। पारदर्शी क्रिस्टल से बना यह पात्र पवित्रता और निर्मलता का प्रतीक है, जबकि सोने से भरा इसका मछली के आकार का खास नॉब इसे भव्‍यता प्रतीकात्‍मक गहनता प्रदान करता है। बौद्ध प्रतिमा-लक्षण में, मछली आठ शुभ प्रतीकों (अष्टमंगल) में से एक है, जो निडरता और आध्यात्मिक मुक्ति को दर्शाते हैं अर्थात अस्तित्व के विशाल सागर में स्‍वतंत्रता से विचरण करना और दुख की लहरों से बेफिक्र रहना।

Gallery